Tuesday, October 20th, 2026

आज 6125 का होगा टीकाकरण, सुभारती समेत 33 स्थानों पर लगेंगे बूथ

मेरठ
कोरोना टीकाकरण के  तीसरे चरण में 49 बूथों पर 6125 लोगों का टीकाकरण आज होगा। हर बूथ पर 125-125 स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया गया है। मेडिकल, जिला अस्पताल और सुभारती समेत 33 स्थानों पर ये सत्र लगेंगे। इन्हें 24 कोल्ड चेन से जोड़ा गया है। सबसे ज्यादा 5-5 सत्र मेडिकल कॉलेज और सुभारती अस्पताल में रहेंगे। 5 फरवरी तक बाकी बचे 15599 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा।

भूडबराल, ब्रह्मपुरी अर्बन हेल्थ सेंटर, कैंट अर्बन हेल्थ सेंटर, दौराला स्वास्थ्य केंद्र, डफरिन जिला महिला अस्पताल, हस्तिनापुर स्वास्थ्य केंद्र, जानी खुर्द, कंकरखेड़ा अर्बन हेल्थ सेंटर, खरखौदा, माछरा, मलियाना हेल्थ सेंटर, मवाना, मेडिकल कॉलेज, लोकप्रिय, नंग्लाबट्टू-परीक्षितगढ, पुलिस लाइन हेल्थ सेंटर, राजेंद्र नगर हेल्थ सेंटर, रजपुरा, रोहटा, साबुन गोदाम, सरधना, सरूरपुर, सुभारती मेडिकल कॉलेज और तहसील अर्बन हेल्थ सेंटर।

26 और 27 जनवरी को कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं। बहसूमा निवासी 71 साल की वृद्धा की मौत हुई है। इनमें बुधवार को 14 तो मंगलवार को पांच मरीज मिले थे। दोनों दिन 38 मरीजों की छुट्टी हुई है। ये मरीज सरसवा, जेल कैंपस संजय नगर, गंगानगर, कंकरखेड़ा, श्रद्धापुरी, कसेरू बक्सर, सनसिटी और शास्त्रीनगर के रहने वाले हैं।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिदायत दी कि टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य है। लिहाजा सभी लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए बुलाया जाए। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कर्मचारी नेता विपिन त्यागी ने भी कहा कि कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो।

 

#टीकाकरण#बूथ

Source : Agency

पाठको की राय